andaman

अंडमान निकोबार का किराया पूरी जानकारी 2021

Pinterest LinkedIn Tumblr

अंडमान निकोबार का किराया 2021

अंडमान निकोबार भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है जहा पर लगभग 572 द्वीप है जिनमे से 37 द्वीपों में लोग रहते है। कुछ द्वीप आज के समय में इतने प्रचलित हो गए है; की पर्यटक उनको देखने के लिए काफी दूर दूर से आने लगे है।

Read this also

अंडमान का किराया अधिक होने का प्रमुख कारण इन द्वीपों की मुख्य भूमि से दूरी है। क्यूंकि ये भारत की मुख्य भूमि से लगभग 1200 की मि दूरी पर स्थित है और हवाई जहाज या जल जहाज द्वारा ही मात्र रास्ता है अंडमान पहुंचने का, तो चलिए आरम्भ करते है। अंडमान का किराया कई कारकों पर निर्भर करता है। प्रत्येक बिंदु से शुरू करते हैं।

अंडमान निकबार का किराया

जरुरी चीजें औसत मूल्य
हवाई जहाज 5000/- से 10000/- आने जाने का किराया
आवास 1200/- से 3000/- प्रति दिन
क्रूज 2800/- से 4000/- प्रति व्यक्ति
टैक्सी 5000 से 7000/- यात्रा अनुसार
भोजन 60/- से 100/- प्रति प्लेट

 

अंडमान निकोबार का किराया

हवाई जहाज उड़ान या जल जहाज : –

अंडमान पहुंचने के लिए सबसे पहले मुख्य भूमि से आपको उड़ान भरने की जरूरत है। यदि आपके पास पर्याप्त समय है और जहाजरानी सेवा का आनंद लेने में उत्सुक है तो आप जहाजों द्वारा भी यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज लगभग मुख्य भूमि के हर राज्यों से उपलब्ध है जैसे दिल्ली, लखनऊ, पटना, रांची, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल, पुणे, चंडीगढ़, भुनेश्वर, हैदराबाद,कोच्ची, बैंगलोर,कोलकाता, चेन्नई और कई अन्य शहरों से अंडमान के लिए उपलभ्ध हैं।

यदि आप हवाई जहाज टिकट अग्रिम बुकिंग कर लेते है तो यह काफी कम कीमत में उपलब्ध होता है। समय समय पर टिकट देखते रहने पर अधिकतर मानसून के महीनों के दौरान कीमतें भी कम होती हैं।

हवाई जहाज का औसत मूल्य– 5000/- से 12000/- आने जाने का किराया
जल जहाज का औसत मूल्य– बंक क्लास – 2905/-, सेकंड क्लास 7445/-, फर्स्ट क्लास – 9365/- और डीलक्स – 11295/- केवल एक मार्ग का किराया

अंडमान निकोबार का किराया

Hotel होटल : –

आवास की कीमतें प्रत्येक द्वीप में भिन्न है। पर अन्य राज्यों के तुलना में अंडमान की होटल थोड़ी मेहेंगी शाबित होती है। आप अपने अनुसार होटल चुन सकते हैं।

कई सरे होटल काफी कम किराये में मिल जाती है पर ऐसे होटल को ढूंढ़ने में थोड़ा समय आपको इंटरनेट में देना होगा और पुरे यात्रा में सबसे अधिक कीमत होटल की रहती है।

आप ऑनलाइन साइटों से विभिन्न विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। अग्रिम बुकिंग एक अच्छा विचार है। अंडमान निकोबार के सस्ते और अच्छे होटल बहुत जल्द ही बुक हो जाते है।

आवास के औसत मूल्य- 1200/- से 4500/- प्रति दिन का

Food भोजन : –

अंडमान अधिकतर समुद्री व्यंजन के लिए बहुत ही ज्यादा विख्यात है, यह भी पढ़े अंडमान निकोबार का खान पान, लोग काफी दूर से केवल समुद्री भोजन का आनंद लेने के लिए भी आते है इसलिए अंडमान में समुद्री व्यंजन अधिक महंगा नहीं होता है।अंडमान में अधिकतर उतर भारतीय भी रहते है तो शाकाहारी भोजन भी आसानी से मिल जाता है और चटपटा स्ट्रीट फ़ूड का भी स्वाद ले सकते है और यदि आप सामान्य भोजन लेते है तो आपका खर्च भी सामान्य ही होता है।

भोजन औसत मूल्य- 60/- से 250/- प्रति प्लेट

भूमिगत, द्वीप यात्राएं Land and Island Tour: –

अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के अलावा भी आस-पास के द्वीपों में भी रुचि के विभिन्न स्थान हैं। यदि आप केवल पोर्ट ब्लेयर के कुछ रोचक स्थानों को देख कर जाना चाहते है तो यह आपके कम खर्च में ही हो जायेगा और यदि आपकी योजना हेवलॉक द्वीप और नील द्वीप जाने की भी है तो आपको इसके लिए क्रूज टिकट्स लेना होता है।

क्यूंकि उन द्वीपों में जाने के लिए आपको नाव से समुद्र में सफर करना होगा और इसमें 1400/- रुपये तक लगते है। और आप एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं जो आपको जगह का पूरा दौरा करवा देगा पोर्ट ब्लेयर, हेवलॉक।

क्रूज द्वारा द्वीप यात्राएं किराया – 1400/- प्रति व्यक्ति (प्रवेश और बोट टिकट )
टैक्सी किराए- 6000 से 7000/- यात्रा अनुसार

अंडमान निकबार का किराया

  • हवाई जहाज का औसत मूल्य- 5000/- से 10000/- आने जाने का किराया
  • आवास के औसत मूल्य- 1200/- से 3000/- प्रति दिन
  • भोजन औसत मूल्य- 60/- से 250/- प्रति प्लेट
  • क्रूज औसत मूल्य- 2800/- से 4000/- प्रति व्यक्ति
  • टैक्सी किराए- 5000 से 7000/- यात्रा अनुसार

 

You can contact us for More Details

Your Name
Contact No.
City

 

अंडमान निकोबार जाने का सही समय

अंडमान निकोबार का किराया । किराया सहित अंडमान यात्रा

Write A Comment

About Us | Contact us | Privacy Policy | Disclaimer