andaman

अंडमान निकोबार का खान पान अन्य राज्यों से काफ़ी अलग

Pinterest LinkedIn Tumblr

अंडमान निकोबार का खान पान

इस द्वीप का खान पान भारत के दूसरे राज्यों से काफ़ी अलग है। यहाँ पर भारत के सभी राज्यों के लोगो को देखा जा सकता है जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब,बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडू, केरला आदि की संख्या यहाँ पर अधिक है और मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, असम, छत्तिसगर की संख्या थोड़ी कम|

इसलिए अंडमान के स्थानीय होटल में दक्षिण भारत का स्वाद अधिकतर देखा जा सकता है। पर उत्तर भारतीय व् शाकाहारी भोजन भी आसानी से मिल जाती है, अबरदीन बाजार में मरीना पार्क एक जगह है, जो गोल गप्पे, मोमोस, समोसे, चटपटी, पकौड़ों और बहुत-सी चीज़ों के लिए मशहूर है।

Read this also

अंडमान के खान पान में समुद्री भोजन /जिव

अंडमान निकोबार द्वीप मछली, केकड़ा, झींगा, और लोबस्टर इत्यादि जैसे समुद्री भोजन का अच्छा श्रोत हैं और यहाँ पर समुद्री भोजन बहुत प्रचलित है। यहाँ पर खारे पानी के बिलकुल ताज़ा समुद्री यंजन मिलती है। इस कारण से यहाँ पर समुद्री भोजन बहुत ही सस्ते में उपलभ्ध होती है। अंडमान पर जाने वाले पर्यटक समुद्री भोजन का आसानी से लुप्त उठा सकते है। समुद्री भोजन अबरदीन बाजार, हेवलॉक द्वीप, नील द्वीप, निकोबार द्वीप आदि सभी द्वीपों में उपलब्ध है।

अंडमान की तुलना में निकोबार द्वीप में समुद्री भोजन की कीमत बहुत ही कम है। पर निकोबार द्वीप सबसे दक्षिण भाग में होने के कारण अधिकांश पर्यटक वह तक नहीं पहुंच पाते है। विदेशी पर्यटक अंडमान के समुद्री भोजन का लुप्त उठाने के लिए हेवलॉक द्वीप पर महीनो रुक जाते है। अंडमान द्वीप पर यूरोपियन व्यंजन, चीनी व्यंजन, थाई व्यंजन, जैन व्यंजन, दक्षिण भारतीय व्यंजन और नार्थ इंडियन व्यंजन सभी आसानी से उपलब्ध हो जाते है।

.

अंडमान निकोबार का खान पान
झींगे की करी

.

अंडमान निकोबार का खान पान
केकड़े की करी

.

मछली

.

अंडमान वासिओ के रोजमर्रा का भोजन

यह अंडमान वासिओ के रोजमर्रा का खाये जाने वाला व्यंजन है जैसे- परोठा, इडली, पूरी, रोटी और ढोसा आदि। यह सब भोजन रु40-50 पर उपलब्ध है

परोठा दक्षिण भारत का काफी मशहूर व्यंजन है, जो मुख्य रूप से सुबह के नास्ते, दोपहर का भोजन और रात्रि के भोजन में लिया जाता है और यह अंडमान के हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट पर उपलब्ध होता है। यह मैदे से बनता है और यह उत्तर भारत में जो “परांठा” बनता है उससे काफी अलग होती है।

.

ढोसा (धोसा ) दक्षिण भारत का काफी मशहूर व्यंजन है, जो मुख्य रूप से सुबह के नास्ते और रात्रि के भोजन में लिया जाता है और यह अंडमान के हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट पर उपलब्ध होता है।

.

इडली (इटली ) दक्षिण भारत का काफी मशहूर व्यंजन है, जो मुख्य रूप से सुबह के नास्ते में लिया जाता है और यह फास्ट फ़ूड के रूप में हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट पर उपलब्ध रहता है।

.

अंडमान में शाकाहारी और मांशाहारी भोजन पाए जाने वाले कुछ प्रचलित होटल

कुछ समुद्री भोजन पाए जाने वाले रेस्टोरेंट (Restaurant)
  • लाइट हाउस रेस्टोरेंट (Light house restaurant) – यह रेस्टोरेंट मरीना पार्क के पास, अबरदीन बाजार, पोर्ट ब्लेयर पर स्थित है। यहाँ पर हर प्रकार की समुद्री जिव उपलब्ध होती है कुछ जिव को जीवित रखा जाता है जिससे की उन्हें कस्टमर को ताज़ा परोसा जा सके। इस रेस्टोरेंट पर जीवित समुद्री जीवो का चयन कर आर्डर करने की भी विकल्प है।
  • अनंदा रेस्टोरेंट (Ananda Restaurant)  – यह रेस्टोरेंट अबरदीन बाजार, पोर्ट ब्लेयर पर स्थित है। यहाँ पर समुद्री जीवो का विकल्प थोड़ा काम होता है। पर आसानी से झींगे की बिरयानी, मटन बिरयानी और शाकाहार भोजन आदि उपलब्ध होती है।
कुछ शाकाहारी भोजन पाए जाने वाले रेस्टोरेंट (Restaurant)
  • अन्नापूर्णा रेस्टोरेंट (Annapurna restaurant ) – यह रेस्टोरेंट अबरदीन बाजार, पोर्ट ब्लेयर पर स्थित है। यहाँ पर दक्षिण भारत की शाकाहार भोजन आदि उपलब्ध होती है। यह पूर्ण रूप से शाकाहारी भोजन रेस्टोरेंट है।
  • आइसी स्पाइसी (Icy Spicy Restaurant ) – यह रेस्टोरेंट जंगलीघाट बाजार, पोर्ट ब्लेयर पर स्थित है। यहाँ पर उत्तर भारत से दक्षिण भारत के हर प्रकार के शाकाहार भोजन उपलब्ध होती है। यह पूर्ण रूप से शाकाहारी भोजन रेस्टोरेंट है।
कुछ सस्ते फॅमिली रेस्टोरेंट (Restaurant)
  • पंजाबी ढाबा (Punjabi Dhaba) अबरदीन बाजार
  • गगन रेस्टोरेंट (Gagan Restaurant) घंटा घर, अबरदीन बाजार
  • मिलन रेस्टोरेंट (Milan Restaurant) अबरदीन बाजार

 

You can contact us for More Details

Your Name
Contact No.
City

 

अंडमान निकोबार का रहन सहन

अंडमान निकोबार का खान पान | andaman nicobar ka khanpaan

Write A Comment

About Us | Contact us | Privacy Policy | Disclaimer