अंडमान निकोबार का रहन सहन
अंडमान का रहन-सहन भारत के दूसरे राज्य से बहुत अलग है। 572 द्वीपों से बना यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। जिनकी जनसंख्या 2012 के आंकड़े के अनुसार 3,80,520 है। अंडमान निकोबार दीप समूह को 3 जिलो में बाटा गया है “उत्तर अंडमान, दक्षिण अंडमान और निकोबार”।
यहाँ पर भारत के सभी राज्यों के लोगो को देखा जा सकता है जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब,बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडू, केरला आदि की संख्या यहाँ पर जयादा है और मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, असम, छत्तिसगर की संख्या थोड़ी कम।
Read this also
भाषा (Language)
अंडमान में बंगाली, तमिल, तेलुगु, शादरी, मलयालम, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, मराठी आदि सभी भाषा यहाँ की बोलचाल की भाषा है और अंडमान में सारे राज्य के लोग मिलजुल कर रहते है। अधिकांश स्थान पर अंग्रेजी, हिंदी बंगाली बोलने वाले लोग मिल जाते है। अंडमान की जनसँख्या की 80% लोगो को हिंदी आती है।
आदिवासी जनजातियां (Tribal)
अंडमान में मुख्य भूमि से आये हुये लोगो को छोड़ कर यहाँ पर कुछ मूल जनजातियां भी रहती है जो अब भी साधारण लोगो से अलग ही रहना पसंद करते है और ये अंडमान द्वीप के कई इलाकों में बसे हुये है।
अंडमान में 6 प्रकार के आदिवासी जनजातियों को देखा जा सकता है जैसे “जारवा, ओंगी, ग्रेट अंदमानिस, सेंटिनेलिस” ये उत्तरी अंडमान तथा दक्षिणी अंडमान में रहने वाले नेग्रीटो (Negrito) जनजाति के लोग है जिनका रंग काला होता है और “निकोबारी तथा शोम्पेन” ये निकोबार में रहने वाले मोंगोलॉयड (Mongoloid) जनजाति के लोग है जिनका रंग गोरा होता है। अंडमान निकोबार की जनजातियाँ
उत्तरी सेंटीनल (North Sentinal) द्वीप पर बाहरी लोगों का जाना मना है और वें अब भी सबसे अलग ही रहना पसंद करते है। ये विश्व में एक रहस्मय द्वीप है।
ये सारी जनजातियाँ अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के जिरगाटांग, बाराटांग, कदमतला, डिगलीपुर, स्ट्रेट आइलैंड, सेंटिनल आइलैंड, ग्रेट निकोबार, कार निकोबार आदि द्वीपों में देखा जा सकता है।
बिजली (Electricity)
अंडमान में प्रयाप्त बिजली है और पूरे द्वीपों में बिजली जनरेटर द्वारा दिया जाता है।
इंटरनेट कनेक्शन (Internet Connection)
यदि आप अंडमान की यात्रा कर रहे है तो आपको ये बात ध्यान में रखनी चाहिए की अंडमान में इंटरनेट बहुत खराब है। कहने को तो यहाँ पर बीएसएनएल (BSNL) 4G सुविधा दे रही है पर ये 2G के बराबर भी नहीं है।
यदि आप इंटरनेट सम्बंधित व्यवसाय से जुड़े है तो आपको अपना सारा काम ख़त्म कर आने की सलाह दी जाएगी। रिलायंस जिओ (reliance jio) का काम चल रहा है बहुत जल्द रिलायंस की सुविधा यहाँ उपलब्ध होगी।
You can contact us for More Details
andaman nicobar ke logo ka rahan sahan
अंडमान निकोबार द्वीप जाने का सही समय