डॉक्टर कैसे बने doctor kaise bane new rules 2020
जितनी आसान भाषा में हम अभी आपको बताने जा रहे है। डॉक्टर कैसे बने, वह इतना आसान नहीं होगा। यदि आप कड़ी मेहनत करने के लिए दृढ़ हैं, तो भारत में एमबीबीएस डॉक्टर बनना असंभव नहीं है। जिनके मन में सेवा की भावना होगी वही सही रूफ में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर सकते हैं। उनके लिए इसे पूरा करना एक असंभव सपना नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने के लिए कौन से विषय का चयन करें
भारत में डॉक्टर बनने के लिए योग्यता
- 12 वीं कक्षा पास करे
- मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET दे
- मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले
- 5 साल और 5 महीने ख़त्म करने के बाद डॉक्टर का टैग होगा
डॉक्टर बनने का सफर अन्य करियर विकल्प के अनुसार लम्बा होता है। अपने ज़िन्दगी की कई साल डॉक्टरी अच्छे से सिखने में चली जाती है। तो सबसे पहले अपनी 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स के साथ) और सभी विषयों में कम से कम 60% स्कोर करें
फिर आपको मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (National Eligibility cum Entrance Test) के लिए प्रयास करना होगा। उसमे उत्तीर्ण करने के बाद आपको अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज मिलेगा, 4.5 साल क्लास रूम ट्रेनिंग और 1 साल इंटर्नशिप।